बलिया के इस ब्लाक पर 'कोरोना संकट', झूला ताला

बलिया के इस ब्लाक पर 'कोरोना संकट', झूला ताला


हल्दी, बलिया। तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एडीओ (पंचायत) शशिभूषण दुबे ने मंगलवार को सेनेटाइज कराकर बेलहरी ब्लाक मुख्यालय को बंद करा दिया। बुधवार को पुनः फागिंग किया जायेगा। इन कर्मचारियों के सम्पर्क में आने वाले सचिव, ग्राम प्रधान व अन्य लोग भी अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करा ले। गुरुवार को आफिस खोल दिया जायेगा।

सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर कार्यरत एपीओ तीन दिन पहले कोरोना पाजिटिव हुये थे।उनके सम्पर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच सीएचसी सोनवानी पर हुई। सोमवार की शाम आयी रिपोर्ट में दो और कर्मचारी पाजिटिव पाये गये है। उन्हें होम क्वारन्टाईन किया गया है। उनके संपर्क में आये लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि पूरे ब्लाक परिसर को मंगलवार को सेनेटाईज कर बंद कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद