बलिया में बोली निर्मला द्विवेदी : महिलाएं अपने अधिकारों को जानें

बलिया में बोली निर्मला द्विवेदी : महिलाएं अपने अधिकारों को जानें

बलिया। मिशन शक्ति फेस-3 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुआ। इसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला देवी ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री समग्र पेंशन योजना आदि की भी जानकारी ली।

जिला प्रोबेशन अधिकारी से कन्या सुमंगला योजना व राजकीय बालगृह में निराश्रित बच्चियों की देखभाल के बाबत पूछताछ की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं, महिलाएं उसका लाभ उठाएं, तभी उनका शोषण रुकेगा। यह भी कहा कि महिलाएं अपने अधिकार का दुरुपयोग ना करें, क्योंकि इससे उनकी व्यक्तिगत हानि होती है। हनुमानगंज ब्लॉक से आई महिलाओं ने आंगनबाड़ी वितरण से जुड़ी शिकायत की। इस दौरान सीओ प्रीति त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन,सामाजिक कार्यकर्ता संध्या पांडे व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट