बलिया में चली गोली, डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया में चली गोली, डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पार भुवाल छपरा गांव में मंगलवार की देर शाम दुर्घटनाग्रस्त बाइक उठाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गया। इस दौरान गोली भी चल गई। एक गोली बाइक में लगी है, लेकिन कोई हताहत नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में 18 लोगों को नामजद किया गया है। 

यह भी पढ़ेंसंगीत में बलिया के लाल ने भरी कॅरियर की उड़ान, इस गाने ने बनाया था पॉपुलर

बताया जा रहा है कि दो युवक बाइक से भुवाल छपरा के रास्ते बिहार जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक रास्ते में पलट गई। वहां मौजूद कुछ युवक गिरी बाइक और युवकों को उठाने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर संजय यादव व संजय पांडेय में कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिग होने लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली