KBC 12 : खेल से जुड़े सवाल का जबाब देकर बलिया के सोनू ने जीता 1250000

KBC 12 : खेल से जुड़े सवाल का जबाब देकर बलिया के सोनू ने जीता 1250000


बलिया। KBC 12वें सीजन के पहले शो के दूसरे प्रतियोगी सोनू कुमार गुप्ता ने 1250000 रुपया जीत लिया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के जिगिरिसड़ गांव निवासी सोनू मंगलवार को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर थे। एक-एक सवालों का जबाब देकर सफलता की ऊंची छलांग लगाने वाले सोनू से महानायक ने 1250000 का सवाल खेल से सम्बंधित किया।
सवाल था भारत के उस हॉकी खिलाड़ी का नाम बताइयें, जिन्होने ओलम्पिक में पुरुष हॉकी फ़ाइनल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाया। काफी विचार के बाद सोनू ने आखिरी लाइफ लाइन का सहारा लिया। एक्सपर्ट ने सही जबाब बलबीर सिंह सीनियर बताया, जिस पर विश्वास कर सोनू ने Done किया। इसके साथ ही सोनू 1250000 जीत गये। हालांकि आखिरी सवाल का जबाब देने की बजाय सोनू ने खेल को Quit कर दिया। सोनू गुप्ता इस समय मध्य प्रदेश के रायपुर में पत्नी के साथ रह रहे हैं। वहां वे एक निजी आरओ कम्पनी में सर्विस टेक्नीशियन हैं। सोनू पिछले पांच साल से कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान