बलिया : खेल-खेल में मौत के मुंह में समा गया मासूम बालक, मचा कोहराम

बलिया : खेल-खेल में मौत के मुंह में समा गया मासूम बालक, मचा कोहराम



हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में घर के सामने स्थित गड्ढे में डूबने से एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
बहादुरपुर ग्राम सभा के जवहीं नई बस्ती निवासी अभिषेक चौबे का तीन वर्षीय पुत्र अद्वय शुक्रवार की शाम घर के सामने खेल रहा था। वहीं, पास में ही पानी से भरे गड्ढे में कब चला गया, इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। अंधेरा होने के बाद परिजनों ने उसे आस पास ढुंढना शुरु किया। इसी बीच किसी ने गड्ढे की तरफ टार्च की रोशनी लगाई तो देखा कि बच्चा पानी में है। उसे निकाल कर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।शनिवार की सुबह रिस्तेदारों व शुभचिंतकों का ताता लगा है।

आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट