बलिया : फिर भी धोखा दे रही बिजली रानी...

बलिया : फिर भी धोखा दे रही बिजली रानी...

बैरिया, बलिया। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली ने नाक में दम कर दिया है। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गयी है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। अंधेरा होते ही बिजली गायब हो जा रही है, जो दो से तीन घण्टे बाद आ रही है। वहीं रात में बिजली कट रही है तो भोर में चार बजे बिजली आ रही है। वहीं दिन में पूर्वाह्न 11 बजे बिजली कटने के बाद शाम को छह बजे आ रही है और फिर सात बजे गायब।

ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घण्टे की जगह अब 10 से 12 घण्टे ही बिजली मिल रही है, वह भी किस्तों में।पूछने पर विजली विभाग के कर्मचारी बताते है कि ओवरलोड के कारण बिजली बंद है। लोगों का कहना है कि पूरे जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक विद्युत राजस्व बैरिया क्षेत्र के लोग देते है। किंतु विद्युत आपूर्ति में यहां के उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने अधीक्षण अभियंता से आग्रह किया है कि पिक आवर में बिजली आपूर्ति किसी भी दशा में बन्द न किया जाय। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक