पॉजिटिव केस मिलने के बाद बलिया का यह गांव सील

पॉजिटिव केस मिलने के बाद बलिया का यह गांव सील


बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में जैसे ही पता चला की गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आ गया हैं, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। वही, स्वास्थ विभाग की टीम सोमवार को ही एम्बुलेंस से मरीज को अपने साथ लेकर चले गयी। फिर, मंगलवार को ब्लाक व तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर कोरोना पॉजिटिव के घर के लोगों को घर से न निकलने तथा किसी से भी न मिलने का निर्देश दिया। सबको एक दूसरे से दूरी व एहतियात बरतने की सलाह दी। शिवपुर-देल्हुआ सम्पर्क मार्ग को दोनों तरफ से बॉस बल्ली से घेर कर रास्ते को बन्द कर दिया गया। साथ ही अपील की गई कि जो व्यक्ति पॉजिटिव के सम्पर्क में रहा है, वह अपने को अलग करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर जांच तत्काल करा लें। गांव को सील करते वक्त प्रधान चंद्रभूषण सिंह, लेखपाल सतेन्द्र राणा, ग्राम विकास अधिकारी सजंय सिंह, मुहम्मद शहनवाज, विनोद सिंह, झुमलाल पाठक, विपुल सिंह आदि रहे।


विनोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली