ऐसे भी चोर है... सच देख दंग रह गई बलिया पुलिस

ऐसे भी चोर है... सच देख दंग रह गई बलिया पुलिस

बलिया। गड़वार पुलिस ने चोरी की बाइक को काट कर अलग पार्ट्स में बेचने की योजना बनाने वाले 04 नफर शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 08 चोरी की मोटर साइकिल, दो चालू हालत में मोटर साइकिल, 06 मोटर साइकिल का इंजन, 08 मोटर साइकिल की टंकी, 08 मोटर साइकिल का साइलेंसर, 08 मोटरसाईकिल का पहिया, साकर व अन्य कलपूर्जे बरामद हुआ। 


गड़वार पुलिस टीम के चौकी प्रभारी रतसर उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह मय हमराह उप निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, कां. राकेश कुमार, विशाल गौतम, राहुल यादव, दीपक कुमार, मनोज कुमार, महिला कां. मोहिनी सिंह व संगीता मौर्या ने मुखबीर की सूचना पर अंजनी गुप्ता पुत्र स्व. लालबिहारी गुप्ता (निवासी : रतसड़ कलां, गड़वार) के हाता में दबिश दिया। टीम ने वहां से गोविन्दा गुप्ता पुत्र स्व. लालबिहारी गुप्ता (निवासी : रतसर कलां, गडवार), धनन्जय यादव पुत्र परमानन्द यादव (निवासी : कुकुरभुक्का, गड़वार), जितेन्द्र कुमार पुत्र सुचित राम (निवासी मेउली, पकड़ी) तथा पवन खरवार पुत्र सुरेश खरवार (निवासी मेउली, पकड़ी) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 08 चोरी की मोटर साइकिल व मोटर साइकिल के पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक