बलिया पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में हल्दी पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र द्विवेदी मय हमराह का. अवधेश यादव, विष्णु प्रताप सिंह गिरजाशंकर, उनि शिवमूर्ति तिवारी व का. जगजीवन राम द्वारा त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत क्षेत्र भ्रमण में थे। पुलिस के मुताबिक, उसी समय बलिहार की तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखायी दी। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। जामा तलाशी ली गयी तो गाड़ी चलाने वाले ने अपना नाम मन्टू पुत्र कन्हैया यादव (निवासी पाण्डेयपुर थाना बैरिया) व दूसरे ने अपना नाम विराट पुत्र शिवजी पासवान (निवासी पाण्डेयपुर थाना बैरिया) बताया। विराट के पास एक तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर बिहार प्रांत बेचने जा रहे थे। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर चालान न्यायालय किया गया। 

बरामदगी
1.01 मोटर साइकिल नं0 UP 60 Y 4021 (सुपर स्प्लेण्डर)
2.02 तमंचा .315 बोर
3.02 जिन्दा कारतूस .315 बोर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली