बलिया में एनएच 31 पर दिखने लगा 'आधी आबादी' की शक्ति का असर

बलिया में एनएच 31 पर दिखने लगा 'आधी आबादी' की शक्ति का असर


बैरिया, बलिया। रामगढ़ से लेकर मांझी घाट तक बदहाल व क्षतिग्रस्त एनएच 31 पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को गिट्टी और मिट्टी डालकर एनएचएआई ने रविवार से पाटना शुरू कर दिया है। इससे एक बार फिर लोगों की उम्मीद जगी है कि शायद बन जाय। 
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह के अलावा सात गांव की महिला ग्राम प्रधानों ने 14 नवंबर से रामगढ़ में सड़क पर बने गड्ढों में बैठकर अनशन करने का ऐलान किया था। इस संबंध में प्रतिवेदन जिलाधिकारी व एनएचएआई के अधिकारियों को भेजा गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए एनएचएआई ने उक्त सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को पाटना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि बड़े बड़े गड्ढे भी पाट दिए जाएं तो यात्रियों को कुछ कम असुविधा होगी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह का कहना है कि तत्काल एनएचएआई द्वारा एनएच 31 का मरम्मत कार्य नहीं शुरू कराया गया तो मामले को उच्च न्यायालय ले जाएंगे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली