यह कोई नाला नहीं, बलिया के एक गांव की सड़क है

यह कोई नाला नहीं, बलिया के एक गांव की सड़क है



मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिघेड़ा में मुख्य सड़क पर लगा गंदा पानी आफत बन गया है। पानी का निकास न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका प्रबल होती जा रही है। आजिज ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर छिड़काव और साफ-सफाई को कौन कहे, जल निकास की कोई व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा नहीं कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कों पर हमेशा जलजमाव तथा नालियों का गंदा पानी बहता रहता है। 

ग्राम पंचायत द्वारा इसकी साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की जाती, जिससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना है। कोरोना काल में भी पंचायत मौन है, जबकि गांव में एक कोरोना पॉजिटिव केस भी मिला है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। ग्रामीणों की गुहार का कोई असर प्रधान व सचिव पर नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पानी की निकास की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ ही धरना प्रदर्शन के लिए भी बाध्य होंगे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद