बलिया : Road Accident में युवक की मौत, दो गंभीर

बलिया : Road Accident में युवक की मौत, दो गंभीर

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आने से बाइक असंतुलित होकर पलट गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो छात्र घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें बलिया में भीषण Road Accident : पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, शवों की हालत देख कांपे लोग

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के जगदेवपुर निवासी मानवेन्द्र यादव (20) पुत्र श्रीकांत, छितौनी गांव निवासी प्रवीण (16) पुत्र प्रदीप व विशाल (17) पुत्र कामेश्वर यादव मंगलवार को भीमपुरा स्थित महावीर इंटरमीडिएट कॉलेज से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस गांव लौट रहे थे। अभी ये नारायनपाली गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने अचानक नीलगाय कूद गई। जिससे बाइक व नीलगाय में तेज टक्कर हो गई। इससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

नीलगाय भी दूर खेत में जाकर गिरी और मर गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से तीनों घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक मानवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। दो घायल युवकों का इलाज चल रहा है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी