बलिया : यहां दिखी चोरों की मनबढ़ई... पहुंची पुलिस

बलिया : यहां दिखी चोरों की मनबढ़ई... पहुंची पुलिस


बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने लाखों रुपये का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार को होते ही परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वही, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम जन में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया हैं।


ग्राम पंचायत बेरुआरबारी के नवकी बारी में राजेश राजभर के घर में चोरो ने चहारदीवारी से प्रवेश कर दो कमरों में रखा आभूषण, दस हजार नकद, दो मोबाइल तथा एक बक्सा व एक अटैची को घर के बाहर खेत मे तोड़ कर सारा सामान चुरा लिया। वही बगल के सोनू राजभर की एक साईकिल भी चोरों ने चुरा लिया। राजेश राजभर की माता श्रीमती फुलेश्वरी देवी ने कहा कि बेटी के विवाह के लिए एक एक कर सामान वर्षो से इकठ्ठा कर रही थी, जो चोरो ने चुरा लिया। वही क्षेत्र के दुर्गीपुर निवासी रामयश राम के घर की चहारदीवारी से घर के अंदर प्रवेश कर एक बाक्स, एक वीआईपी, नकद 11500 व आभूषण चुरा लिया। चोर इतने मनबढ़ थे कि इनके घर के आंगन में ही बक्से को तोड़कर सभी समान चुरा लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगो मे दहशत हैं। पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल पर्दाफास कर लगाम लगाने की मांग की हैं।


प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद