बलिया में ऐतिहासिक होगा 28 अक्टूबर का धरना-प्रदर्शन, स्कूलों को लेकर जिलाध्यक्ष ने किया यह ऐलान

बलिया में ऐतिहासिक होगा 28 अक्टूबर का धरना-प्रदर्शन, स्कूलों को लेकर जिलाध्यक्ष ने किया यह ऐलान

बलिया। पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांग को लेकर 28 अक्टूबर को  कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले जनपद के शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया कलेक्ट्रेट में जुटकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंच के पदाधिकारी तैयारी में जुटे है।
मंच के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक विशेष शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती व सहापिका, रसोईया और एक परिसर के अन्दर कार्य करने वाले समस्त स्टाफ तथा सभी विभागों के कर्मचारियों का एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन 28 अक्टूबर को है। इसका आह्वान कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा किया गया है। जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि अपने-अपने विद्यालयों में पूर्वबन्दी कर सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्रीय मांगों को मनवाने में अपना सम्बल दे। कहा कि 28 अक्टूबर का धरना ऐतिहासिक होगा। बलिया के सभी विभागों की सहभागिता होगी। हम सभी लोग सामूहिक रूप से सरकार के समक्ष एकजुटता से अपनी ताकत और मांग के प्रति प्रतिबद्धता को दिखायेंगे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट