बलिया : एएनएम गिरफ्तार, दो दिन पहले जेल भेजी गई थी क्लीनिक संचालिका

बलिया : एएनएम गिरफ्तार, दो दिन पहले जेल भेजी गई थी क्लीनिक संचालिका

बलिया। बिहार राज्य के एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में नरही क्षेत्र के उजियार उपकेंद्र की एनएम को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बक्सर टाउन थाना के एसएचओ दिनेश कुमार सोमवार को महिला कांस्टेबल के साथ कोरंटाडीह पुलिस चौकी पहुंचकर न्यायालय के आदेश से अवगत कराये। फिर बक्सर पुलिस ने एएनएम को गिरफ्तार कर लिया।

15 मई 2018 को सरयां गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी आशीष गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर एनएम उपकेंद्र उजियार पर तैनात एएनएम सूर्यावती देवी पत्नी नेकलाल शर्मा (निवासी पहाड़पुर थाना रसड़ा) ने बक्सर (बिहार) सिविल लाइंस स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। आपरेशन के बाद अत्यधिक  रक्तस्राव के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मामले में टाउन थाना बक्सर में  304/34 मुकदमा पंजीकृत हुआ। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को बक्सर टाउन थाना के एसएचओ दिनेश कुमार महिला कांस्टेबल के साथ कोरन्टाडीह पुलिस चौकी पहुंचे और न्यायालय के आदेश से अवगत कराया। एएनएम सूर्यावती देवी को गिरफ्तार करने के बाद नरहीं थाना लाने के बाद बक्सर पुलिस लेकर चली गई। टाउन थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि क्लीनिक संचालिका पूनम राय को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित