बलिया : थाने के पास चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर

बलिया : थाने के पास चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियर इंटर कॉलेज के सामने व थाने के पास स्थित अशोक गुप्ता की मकान में घुसकर बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सभी सामान, गहना व 10 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है

तहरीर के मुताबिक पीड़ित सपरिवार बलिया रहता है। शनिवार को घर आया तो देखा कि घर में अलमारी व बक्सा आदि का ताला टूटा हुआ था। सामान तितर-बितर फैला हुआ था। चेक किया तो नगदी तथा गहने गायब थे। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गौरा बंगही का है। गौरा बंगही निवासी बेचू यादव पुत्र फुलेना यादव ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रक लाकर अपने घर से कुछ दूरी पर कोल्ड स्टोरेज के पास खड़ा किया था। शुक्रवार को घर की ढलाई कराकर थके हारे होने के कारण वह सो गया। चोरों ने रात में ट्रक का 2 बैटरी, टैंक में भरा डीजल व खाना बनाने के बर्तन स्टोव सहित लेकर चले गए।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार