कराटे एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष बने डॉ. कुंवर अरुण सिंह, सचिव एलबी रावत

कराटे एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष बने डॉ. कुंवर अरुण सिंह, सचिव एलबी रावत

बलिया। कराटे एसोसिएशन बलिया के कार्यकारणी की वार्षिक मीटिंग अग्रवाल धर्मशाला विजय सिनेमा रोड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। जिला कार्यकारणी में कुछ फेर बदल करते हुए चुनाव भी किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से पदाधिकारी का चुनाव किया।

इस तरह सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया के डायरेक्टर डॉ. कुंवर अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष, धर्मेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह गिलू को उपाध्यक्ष, एलबी रावत को सचिव, कमल यादव को कोषाध्यक्ष तथा सुमित पाठक, वारिश अली, निक्की यादव को सदस्य चुना गया। 

चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कराटे के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की बात कही। पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों को हर स्तर से प्रयास किया जायेगा कि वह अपने खेल को सुदृढ़ और आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें, ताकि कराटे जैसे खेल में बलिया का नाम रोशन कर सकें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक