बलिया में पिता-पुत्र ने किया रिश्तों का कत्ल... जांच में जुटी पुलिस

बलिया में पिता-पुत्र ने किया रिश्तों का कत्ल... जांच में जुटी पुलिस


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया नम्बर-2 गांव में शनिवार की सुबह जमीन बेचने से मना करने पर बेटे ने सौतेली मां की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान पति भी बेटे का साथ दिया। सूचना पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
परसिया नंबर-2 गांव निवासी श्रीभगवान चौरसिया की पहली पत्नी की मौत करीब 15 साल पहले हो गयी थी, जिससे एक बेटा है। पहली पत्नी की मौत के बाद श्रीभगवान ने तारा से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद पति-पत्नी फतेहपुर सिकरी रहने लगा। वहां, तारा देवी के नाम से जमीनी खरीदी, जो अब महंगी हो चुकी है। इस बीच, श्रीभगवान पत्नी तारा (48) के साथ परसिया आ गया। शनिवार की सुबह श्रीभगवान व उसकी पहली पत्नी का बेटा पंकज तारा देवी पर फतेहपुर सिकरी की जमीन बेचने का दबाव बनाने लगे। तारा जमीन बेचने को तैयार नहीं थी। इस बात से नाराज पति अपने पुत्र के साथ मिलकर तारा की निर्मम हत्या धारदार हथियार से कर दिया। 


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव