बलिया : 31 अक्टूबर को स्कूलों में मनेगा 'राष्ट्रीय अखण्डता दिवस', बीएसए ने जारी किया आदेश

बलिया : 31 अक्टूबर को स्कूलों में मनेगा 'राष्ट्रीय अखण्डता दिवस', बीएसए ने जारी किया आदेश


बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2021 को समस्त विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 'राष्ट्रीय अखण्डता दिवस' के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम से जारी पत्र में बीएसए ने कहा है कि शासनादेश के अनुसार सभी कार्यक्रम विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कराया जाना है। जारी आदेश के मुताबिक, प्रातः 8.00 बजे समस्त विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी का आयोजन होगा, जबकि प्रातः 09.00 बजे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों के स्लोगन का संकलन होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों से समस्त विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उपरोक्तानुसार कार्यक्रम के साथ उनके चित्र पर गुलाब की पंखुडी, पुष्प व माल्यार्पण कराते हुए फोटोग्राफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद