बलिया में होगी ऑनलाइन किल कोरोना प्रतियोगिता, देखें BSA का दिशा-निर्देश

बलिया में होगी ऑनलाइन किल कोरोना प्रतियोगिता, देखें BSA का दिशा-निर्देश



बलिया। जिला प्रशासन व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा किल कोरोना जागरूकता टीम द्वारा जनपद स्तरीय कील कोरोना क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल के एक बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त अट्ठारह शिक्षा क्षेत्रों से प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से एक बच्चे का चयन करके खंड शिक्षा अधिकारी ऑनलाइन किल कोरोना क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 19 सितंबर 2020 तक प्रतियोगिता के लिए नामित नोडल अधिकारी डॉ. शशि भूषण मिश्र (एआरपी नगर शिक्षा क्षेत्र बलिया) को बच्चे और नामित अध्यापक का विवरण निश्चित रूप से उपलब्ध करा दें, ताकि प्रतियोगिता सुचारू रूप कराई जा सकें। यह प्रतियोगिता गूगल मीट एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जाएगी। प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से चयनित छात्र-छात्रा अपने शिक्षक के माध्यम से प्रतियोगिता में जुड़कर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal