बलिया : डूबते सूर्य को अर्घ्य दे व्रतियों ने की संतान के सुख और समृद्धि की कामना, अलर्ट मोड में रही पुलिस

बलिया : डूबते सूर्य को अर्घ्य दे व्रतियों ने की संतान के सुख और समृद्धि की कामना, अलर्ट मोड में रही पुलिस


बलिया। जिले में छठ महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने संतान की सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। अब गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं परिवार के मंगल की कामना करेंगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा। 


बुधवार को दोपहर बाद से ही विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाएं पहुंचने लगी। छठ व्रतियों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें शुद्धता और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। व्रतियों ने डूबते सूर्य को गेहूं के आटे और गुड़, शक्कर से बने ठेकुए, चावल से बने भुसबा, गन्ना, नारियल, केला, हल्दी, सेब, फल-फूल हाथों में लेकर नदी और तालाब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाले इस महापर्व का समापन सप्तमी की सुबह भगवान सूर्य के अर्घ्य के साथ होगा।


अलर्ट रही बलिया पुलिस
सुरक्षा के लिए घाटों से लेकर शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। स्वयं पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।वहां उपस्थित नागरिकों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर सुरक्षा का संदेश दिया। छठ महापर्व में किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस एसपी व एएसपी ने बाकायदा पुलिसकर्मियों को घाटों पर अलर्ट रहने का निर्देश देते रहे। नदी/तालाबों के किनारों पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक