बलिया : यूनियन बैंक की इस शाखा में शार्टसर्किट से लगी आग, बड़ा नुकसान

बलिया : यूनियन बैंक की इस शाखा में शार्टसर्किट से लगी आग, बड़ा नुकसान

बलिया। गड़वार कस्बा में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बुधवार की देर रात शार्टसर्किट से आग लग गयी। धुंआ व लपटों को निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बैंक के कागजात और आधा दर्जन से अधिक कम्प्यूटर सेट जल गये है। इस घटना से गुरुवार को बैंक में लेन-देन का कार्य पूरी तरह से ठप रहा।

बुधवार की देर शाम बैंक के अधिकारी-कर्मचारी ताला बंद कर घर चले गये। रात करीब 10 बजे आसपास के लोगों की नजर बैंक से निकल रहे धुंआ व आग की लपटों पर पड़ी तो वह परेशान हो उठे। लोगों की भीड़ जुट गयी। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, एसओ आरके सिंह, एसओ सुखपुरा अमित कुमार सिंह, एसओ फेफना पारसनाथ सिंह आदि पहुंच गये। बैंक के अधिकारी-कर्मचारी भी आ गये। पुलिस की सूचना पर दो फायर टैंकर पहुंचकर आग पर काबू पानी के प्रयास में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद आग शांत हुई। शाखा प्रबंधक ज्ञान देव प्रसाद ने बताया कि आग बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लगी है। बैंक से लेन-देन का काम बंद है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा