बलिया में गंगा का तेवर तल्ख, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर ; डीएम ने लिया जायजा

बलिया में गंगा का तेवर तल्ख, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर ; डीएम ने लिया जायजा

मझौवां, बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में चौथी बार बढ़ाव होने से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों की चिन्ता बढ़ गई। नदी के जलस्तर में प्रति घंटे चार सेमी की वृद्धि हो रही है। गुरुवार की अपरान्ह तीन बजे केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 58.510 मीटर रिकार्ड किया गया।

गायघाट में खतरा बिन्दु 57.615 मीटर व मीडियम फ्लड 58.615 मीटर है। यहां 2016 में सर्वाधिक जलस्तर 60.390 मीटर रिकार्ड किया गया, तब नदी ने तबाही भी मचाया था। नदी में बढ़ाव से रामगढ़ से लालगंज तथा नौरंगा के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। गुरुवार को दूबेछपरा में डीएम सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण कर बाढ़ विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली