बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला : डीएम सौम्या अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला : डीएम सौम्या अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ददरी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले में लग रही दुकानों को देखा और  व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुकाने लगाते समय आवंटन की प्रक्रिया अवश्य अपनाई जाए और बिना आवंटन के कोई भी अवैध रूप से दुकाने ना लगाने पाए। कुछ दुकानों को जो बिना आवंटन के लग रही थी उन्हें हटाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया की दुकानों का आवंटन करते समय पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर के साथ मेले की सुरक्षा,साफ- सफाई, पानी, बिजली और तैयारियों की जायजा लिया। उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देश दिया कि मेले में किसी प्रकार की दिक्कत ना आने पाए। मेले में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो और विद्युत तारों को व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए। कहीं पर भी कटे-फटे तार न लगाएं जाए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद