बलिया : कलेक्ट्रेट में डटी रही अखिल भारतवर्षीय गोड़ महासभा

बलिया : कलेक्ट्रेट में डटी रही अखिल भारतवर्षीय गोड़ महासभा



बलिया। जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर मंगलवार को भी अखिल भारतवर्षीय गोड़ महासभा का धरना कलेक्ट्रेट में जारी रहा। जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोड़ ने कहा कि जनता किसके यहां अपनी फरियाद लेकर जाए, समझ में नहीं आ रहा। जिला प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगता। संविधान में जनता की सेवा के लिए ही अधिकारियों को मुख्यालय पर बैठाया गया है, लेकिन अधिकारी अपने कर्तव्य को भूल कर जनता का शोषण कर रहे हैं। जिला प्रशासन  प्राप्त आदेश का पालन कराते हुए गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र तत्काल जारी करें। श्रीभगवान गोड़ ने कहा की सपा सरकार में जाति प्रमाण पत्र के लिए इतना जलालत नहीं सहना पड़ता था, लेकिन सामंतवादी सरकार हम गरीबों का खून चूसना चाहती है। हरेंद्र गोड़ ने कहा कि योगी सरकार में कानून का नहीं, अधिकारियों का राज चल रहा है। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान सुरेंद्र गोड़, विशेश्वर गोड़, बिकाऊ गोड़, रघुनाथ, ओम प्रकाश गोड़, बंधू गोड़, अलगू दादा रामजन्म, रमेश, रमाकांत, तारकेश्वर, राजेश्वर, देवमणि, लालजी, सर्वजीत, संजीत, जवाहर, मुन्ना, सुरेश आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रमेश गोड़ व संचालन हीरालाल गोड़ ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...