बलिया के परिषदीय विद्यालय ने रचा एक और इतिहास, अब ग्रेटर नोएडा में बिखेरेंगे प्रतिभा की चमक

बलिया के परिषदीय विद्यालय ने रचा एक और इतिहास, अब ग्रेटर नोएडा में बिखेरेंगे प्रतिभा की चमक


अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता में पूमावि शेरवां कलां, गड़वार के चार बच्चों विपिन यादव, विशाल पटेल, कुमारी प्रीति व कुमारी आसी ने 19 व 20 नवम्बर को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 1 स्टेडियम में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इन्हीं के साथ गांधी इण्टर कालेज सिकन्दरपुर के छात्र रोशन रावत तथा बलिया के रोहित यादव व सोनम प्रजापति ने भी फाइनल में जगह सुरक्षित किया है।

बता दें कि प्रतियोगिता पांच दिन ऑनलाइन चली, जिसके अन्तर्गत क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के दौर से गुजरते हुए बच्चों ने फाइनल में जगह बनाई है। बच्चों की इस सफलता से बलिया के योगियों में प्रसन्नता का माहौल है। सभी बच्चों ने पूमावि शेरवां कलां के प्रांगण से ही अपनी प्रतीभागिता की थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर कुमार रावत ने कहा कि योग के माध्यम से बहुत कुछ बदला जा सकता है। वैसे प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। योग के माध्यम से विद्यालय ने कहां से कहां तक का सफर तय किया है, इसका आभास विद्यालय पर पहुंचते ही आप करेंगे।उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारा पूरा ध्यान ग्रेटर नोएडा में आयोजित फाइनल पर है, जिससे जनपद और बेसिक शिक्षा परिषद को गौरवान्वित करने का अवसर दिया जा सकें। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा