बलिया : खाई में पलटा टेम्पाे, मासूम भाई की मौत ; बहन रेफर

बलिया : खाई में पलटा टेम्पाे, मासूम भाई की मौत ; बहन रेफर

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौराहा के पास छपरा बिहार से आ रहा आटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे आटो सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी। वही, सीएचसी सोनबरसा के चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल खुशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रेवती निवासी फल विक्रेता छठ पूजा फल बेचने के लिए बृहस्पतिवार की रात छपरा से फल लेकर टेंपो से रेवती जा रहे थे। टेंपो सोनबरसा पहुंचा ही था, तभी एनएच 31 पर सोनबरसा चौराहा के पास से गुजरते समय सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में असन्तुलित होकर पुलिया के पास गड्ढे में पलट गया। घटना में अमरजीत तुरहा (50) पुत्र दीपनरायण, पूजा (13) पुत्री अमरजीत, राधिका (65) पत्नी मदन तुरहा, खुशी (5) पुत्री अमरजीत, किरण (20) पुत्री ललन तुरहा, कृष्णाजी (1वर्ष) पुत्र अमरजीत, गंगाजल (28) पुत्र अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। 

एसएचओ बैरिया ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा भेजवाया, जहां  चिकित्सकों ने कृष्णाजी को मृत घोषित कर दिया और खुशी को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष लोगों का इलाज सोनबरसा अस्पताल में हुआ। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृत शिशु कृष्णाजी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, सूचना पर घायलों के परिजन सोनबरसा हॉस्पिटल पहुंच गये।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे