बलिया : परिवार को कमरे में कैद कर चोरों ने खंगाला घर, दहशत में गांव ; क्योंकि...

बलिया : परिवार को कमरे में कैद कर चोरों ने खंगाला घर, दहशत में गांव ; क्योंकि...


मझौवां, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतिपुर गांव में शुक्रवार की रात छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 65 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर व कपड़ा पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होते ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

गांव निवासी सुरेन्द्र वर्मा के घर के सदस्य रात में सो गए थे। रात में छत के सहारे घर के अंदर पहुंचकर चोरो ने घर में सोए सुरेन्द्र के पुत्रों को बाहर से बन्द कर पूजा घर के बक्सा में रखा 65 हजार रुपया समेत जेवर स्वर्ण-मंगटिका, हार, नथिया, तीन जोड़ी आयरन, मंगल सूत्र, लाकेट व चांदी के 6 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी मेहंदी, दो जोड़ी दंड कस समेत कुछ साड़ी लेकर चले गए। 

इस बाबत मकान मालिक सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि घर का लिंटर कराने के लिए बैंक से 30 हजार रुपये एक सप्ताह पूर्व लाये थे। बाकी पैसा मकई बेच कर जुटाए थे, ताकि किसी तरह घर का लिंटर हो जाय। 112 नम्बर पुलिस मौके पर आकर जाच पड़ताल कर बैरिया थाना में बुलाई है। बता दें कि अभी पिछले 8 मई को दलपतपुर में ही चोरो ने एक ही रात्रि 4 घरों में चोरी किया था, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ। 


हरेराम यादव


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली