बलिया में आकाशीय बिजली से झुलसे दो दोस्त, एक की मौत

बलिया में आकाशीय बिजली से झुलसे दो दोस्त, एक की मौत


सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद दियारे में गुरुवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। 


सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रामबारी निवासी अभय कुमार यादव (30) पुत्र स्व. वीरेंद्र यादव अपने साथी अश्वनी यादव (25) पुत्र बच्चा लाल यादव (निवासी बिषहर थाना खेजुरी) के साथ गांव के दियारे में भैंस खरीदने के लिए गए हुए थे। इस बीच, रिमझिम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अभय और अश्वनी यादव आ गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अभय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। वही अश्वनी यादव का इलाज कर घर के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल