10 दिन बाद मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका ; जांच में जुटी बलिया पुलिस

10 दिन बाद मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका ; जांच में जुटी बलिया पुलिस


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 पर सोनबरसा स्थित गायत्री एक्सरे के पूरब उत्तर सरपत में शनिवार को युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। 10 अगस्त को मृतक की गुमशुदगी बैरिया थाने में दर्ज हुई थी।

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी मोहन धोबी (35) पुत्र उदय धोबी 06 अगस्त को लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 10 अगस्त को बैरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया। पुलिस खोजबीन कर रही थी कि अचानक सोनबरसा में शव मिलने की सूचना मिली। शव की स्थिति काफी दयनीय थी। शव को जानवरों ने नोच कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुला कर पहचान कराया तो दूर से कपड़ा देखते ही  परिजन फफक पड़े। मृतक के पिता, पत्नी का रोते रोते बुरा हाल था। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।मृतक के परिजनो की तहरीर, पोस्टर्माटम रिपोर्ट व जांच के अनुसार कार्यवाही होगी। घटना की तह में जाकर सच का खुलासा होगा।

कही धन के लिए तो नहीं हुई हत्या

कही धन के लिये तो मोहन धोबी की हत्या नहीं हुई। ऐसा मौके पर लोग चर्चा कर रहे थे कि मोहन 06 अगस्त को किसी भट्ठा मालिक के यहां तीस हजार रुपया भट्ठे पर काम करने के लिए एडवांस लेने गया था। लोग आशंका यह जता रहे थे कि मोहन के साथ रहने वाले लोगो ने एडवांस तीस हजार बैरिया में लेने के बाद शराब पीकर बैरिया से घर चले होंगे। कही पैसे के लालच में साथियो ने उससे पैसा छीनकर हत्या तो नही कर दिया। ऐसा कहकर परिजन साथियों का नाम ले ले कर विलाप कर रहे थे, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली