बलिया : सरिता संचालित करेगी कोटा दुकान
On



लक्ष्मणपुर, बलिया। सोहांव ब्लाक की ग्राम पंचायत तेतारपुर में कोटे की दुकान आवंटन को लेकर शनिवार को खुली बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निशा महिला स्वयं सहायता समूह तेतारपुर को राशन की दुकान आवंटित की गई। इसके पहले ग्रामीणों को राशन दुकान आवंटन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्वयं सहायता समूह को वरीयता देने की बात सामने आने पर कई समूहों ने राशन दुकान के लिए आवेदन किया। चयनित निशा महिला स्वयं सहायता समूह तेतारपुर की अध्यक्ष उमरावती देवी पत्नी रामअवतार, सचिव शोभा देवी पत्नी लक्ष्मण राजभर, कोषाध्यक्ष मंजू देवी पत्नी अनिल राजभर एवं अन्य ने मिलकर समूह की सरिता देवी पत्नी मंजीत कुमार राजभर को कोटा की दुकान संचालित करने की अनुमति दी।
पवन यादव
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments