बलिया : घाघरा के छाड़न में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, शव देख दहाड़े मारने लगे अपने

बलिया : घाघरा के छाड़न में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, शव देख दहाड़े मारने लगे अपने

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर के रामपुर टोला निवासी रंजन चौधरी (18) पुत्र ताड़केश्वर चौधरी शुक्रवार की सुबह सरयू नदी के छाड़न में उस समय डूब गया, जब छाड़न को पार कर अपने खेत में जा रहा था। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। चौकी प्रभारी सुरेमनपुर अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गये। 

गौरतलब हो कि ग्यारहवीं का छात्र रंजन चौधरी घर से छाड़न उस पार खेत में जाने के लिए निकला था, तभी छाड़न के गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेमनपुर ने स्थानीय गोताखोर द्वारा जाल डालकर डूबे युवक को ढूंढने का कार्य शुरू कराया, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल पाई। शनिवार की सुबह युवक का शव नदी में उतराया मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद