अचानक इस व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचे बलिया DM ने किया चाय-पानी पिलाने का अनुरोध, क्योंकि...

अचानक इस व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचे बलिया DM ने किया चाय-पानी पिलाने का अनुरोध, क्योंकि...


बलिया। देवकली में जहां पर जलकुम्भी लगी होने से नाव आगे नहीं जा पा रही थी, वहां बगल में ही परमात्मानन्द ठाकुर का घर था। नाव को निकालने के लिए काफी मेहनत करने के बाद जिलाधिकारी एसपी शाही अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे। मुखिया से अनुमति लेने के बाद छत पर चढ़कर नाले के रूके बहाव का जायजा लिया। नगरपालिका के ईओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 
उधर, आला अधिकारियों को अपने घर देख परमात्मानन्द ठाकुर व घर की महिलाएं-बच्चे काफी खुश नजर आए। जिलाधिकारी ने स्वयं चाय और पानी पिलाने का अनुरोध किया तो यह खुशी और अधिक हो गई। थोड़ी देर में वहां प्रधान व अगल बगल के वरिष्ठ लोग भी जुट गए। फिर इस खाली समय का भी जिलाधिकारी ने सदुपयोग किया और चाय पर चर्चा के दौरान गांव में हुए विकास कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बातचीत की। करीब आधा घंटा रुकने के बाद वहां से पूरी टीम आगे बढ़ी।


टूरिज्म के क्षेत्र में तलाशी सम्भावनाएं

सीडीओ, एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, डीएफओ, सिंचाई विभाग की इंजीनियर के साथ कटहल नाले में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एसपी शाही ने टूरिज्म के क्षेत्र में विकसित करने की सम्भावनाओं पर चर्चा की। आला अधिकारियों ने टूरिज्म के लिए भी सम्भावनाएं तलाशी। जिलाधिकारी ने कहा कि कटहल नाले के प्राकृतिक स्वरूप को बचाए रखने के साथ टूरिज्म की भी अपार सम्भावना है। वज​ह कि सुरहा ताल से गंगा नदी को यह नाला जोड़ता है। इसके दोनों तरफ पगडंडी बनाकर बोटिंग के माध्यम से इको-टूरिज्म का प्रयास किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए बेहतर प्रोजेक्ट की आवश्यकता है, जिस पर पहल करने का प्रयास होगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !