बलिया : छज्जा गिरने से घायल थे दो बच्चे, अब...

बलिया : छज्जा गिरने से घायल थे दो बच्चे, अब...


मनियर, बलिया। सनपपड़ी खरीदने जाते समय छज्जा गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें एक का इलाज वाराणसी व दूसरे का इलाज जनपद के फेफना स्थित किसी निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना 16 सितंबर की शाम 6:00 बजे की है। घायल बच्चों के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है, जो महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं है। 
बताया जा रहा है कि मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के 7 वर्षीय आदित्य पुत्र अखिलेश गोंड़ एवं 6 वर्षीय राधिका पुत्री श्याम नारायण गोंड़ अपने घर के बगल में रामेश्वर गोंड़ के मकान में सनपापड़ी खरीदने के लिए गए थे। वहां कुछ लोग बाहर से आकर सनपपड़ी बनाते हैं। इसी मकान में रहते हैं। तब तक इस जर्जर मकान का छज्जा दोनों बच्चों के शरीर पर गिर गया, जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए थे। दोनों के परिजनों के घर जाकर निवर्तमान चेयरमैन भीम गुप्ता के छोटे भाई अमित गुप्ता ने एक एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। दोनों परिवार निहायत गरीब है। बच्चों को इलाज कराने में सक्षम नहीं है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे