बलिया डीएम-एसपी का चला हंटर, बीट सिपाही और डायल-112 का मुख्य आर​क्षी सस्पेंड ; महिला समेत तीन पर मुकदमा

बलिया डीएम-एसपी का चला हंटर, बीट सिपाही और डायल-112 का मुख्य आर​क्षी सस्पेंड ; महिला समेत तीन पर मुकदमा


बलिया। जिले के पचखोरा व कचबचिया कला में कच्ची शराब बेचने से सम्बन्धित वीडियो को जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने गंभीरता से लिया है। तत्काल बीट सिपाही व डायल 112 के मुख्य आरक्षी को निलम्बित करते हुए पूरे प्रकरण की प्रारम्भिक जांच सीओ सदर को सौंप दी गयी है। डीएम-एसपी ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
इस वीडियो मिलने के बाद तत्काल मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी व जिला आबकारी अधिकारी की संयुक्त टीम भेजकर प्रकरण की जांच कराई गई। टीम ने वीडियो में दिख रही महिला व अन्य लोगों से पूछताछ कर सच्चाई जानी। इस दौरान वहां गन्ने का रस निकालने वाला कोल्हू व गुड़ बनाने का कड़ाहा मिला। वहीं बगल के एक कमरे में द्रव्य पदार्थ तैयार किया जाता है। वहां से बरामद सैम्पल के आधार पर सुखपुरा थाने में आबकारी अधिनियम के साथ भारतीय दण्ड विधान के अन्तर्गत राजकुमारी पत्नी रामजी यादव, लल्लन यादव व विश्वनाथ राजभर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे