माता-पिता की प्रतिमा का अनावरण कर बलिया के इस शख्स ने दिया बड़ा संदेश

माता-पिता की प्रतिमा का अनावरण कर बलिया के इस शख्स ने दिया बड़ा संदेश


बैरिया, बलिया। भारतीय संस्कृति को बचाना आज सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। कोरोना यह शिक्षा दिया है कि कैसे अपने को तैयार कर हर विषम परिस्थिति से लड़ना है। उक्त उद्गार है सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के अनुज ब्लाक प्रमुख कन्हैया जी सिंह के। वह शनिवार को रामनगर में आयोजित मां कवलवासो देवी व पिता मसदी उपाध्याय की मूर्ति अनावरण पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
श्री सिंह ने कहा कि माता पिता की सेवा करना नरायण सेवा के बराबर है। अखण्ड भारत निर्माण मिशन का कार्य प्राकृति हित में है। इस संस्थान का लाभ क्षेत्र और समाज को मिल रहा है। इसके लिए संस्थापक मोहन चन्द उपाध्याय और सह संस्थापिका आभा उपाध्याय धन्यवाद के पात्र है। अखण्ड भारत निर्माण मिशन रामनगर के प्रांगण में संस्थापक मोहन चन्द उपाध्याय के माता कवलवासो देवी व पिता मसदी उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी हुआ। इस अवसर पर पांच सौ जरूरतमन्दो में कम्बल वितरित किया गया।श्रद्धाजंलि सभा में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता हरिशंकर मिश्र, अरूण पाण्डेय, भाजपा नेत्री महिमा सिंह, सुशील पाण्डेय, शामु ठाकुर, तारकेश्वर गोड़, अंगत मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह रघुवंशी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, पियूष सिंह, धर्मवीर उपाध्याय, दिलीप शर्मा, मोहन सिह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भोजपुरी लोकगीत गायक अभिनेता गोपाल राय व गायिका अनुभा राय ने निर्गुण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम आयोजक राहुल उपाध्याय ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार