LIC के इस विकास अधिकारी ने बलिया को दी बड़ी खुशी

LIC के इस विकास अधिकारी ने बलिया को दी बड़ी खुशी


बलिया। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों...। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है LIC के विकास अधिकारी सीबी राय ने। वर्ष 2020-21 में एक हजार पालिसी व चार करोड़ से अधिक का प्रीमियम जमा कर बलिया शाखा में ही नहीं, वाराणसी मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त कर श्री राय ने बलिया शाखा का सम्मान बढ़ाया है। उक्त बातें शाखा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वाराणसी मंडल के विपणन प्रबंधक राजेश आनंद ने कहीं।
शाखा प्रबंधक हरीश कुमार ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के बीच सीबी राय ने इसे चुनौती के रूप में लेकर अच्छा व्यवसाय औरों के लिए एक नजीर पेश की हैं। श्री कुमार ने कहा कि LIC उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए दो यूलिप पॉलिसिया निवेश प्लस एवं एसआईपी लांच की है। इसमें मार्केट के रिटर्न के अलावा 10 गुना तक रिस्क कवर दिया जा रहा है। यह बचत एवं सुरक्षा दोनों की दृष्टि से बेहतरीन है। इस मौके पर सुरेंद्र  यादव, प्रदीप पांडेय, बलराम, अजय, आशीष सिंह, हीराराम गुप्ता, गिरीश चंद, मनोज कुमार, मनीष राज आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद