बलिया पुलिस का आपरेशन एन्टी रोमियो : दो पहुंचे 'लालघर'

बलिया पुलिस का आपरेशन एन्टी रोमियो : दो पहुंचे 'लालघर'

बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत महिला सुरक्षा के संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को मां भगवती माता मन्दिर शंकरपुर में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील बोली बोलने एवं अश्लील हरकत करते समय अनुराग पुत्र सुदामा (निवासी सोनाडाबर थाना बांसडीह रोड़) को बांसडीह रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसे धारा 294 भादवि में पाबंद कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।

आपरेशन एन्टी रोमियो : एक गिरफ्तार

नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/नारी सुरक्षा हेतु चलायी जा रही सफल योजना के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा एन्टी रोमियो आपरेशन के तहत शनिवार को दुबहड पुलिस ने बसरिकापुर ढाला से मनोज यादव पुत्र बब्बन यादव (निवासी बनरही थाना सुखपुरा) को गिरफ्तार किया गया। यह आने जाने वाली छात्राओं-महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। इसे धारा 294 भादवि में पावंद कर चालान न्यायालय कर दिया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश