बलिया में एक और शिक्षामित्र का निधन, चहुंओर शोक

बलिया में एक और शिक्षामित्र का निधन, चहुंओर शोक

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय पाण्डेय के पोखरा पर तैनात शिक्षामित्र शीला यादव (42) का असामयिक निधन बुधवार को हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। शीला यादव की दो लड़की है ऋतु व शिवांगी, जो इंटर व स्नातक में अध्यनरत हैं। शीला के निधन से पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।

कर्तव्यनिष्ठ शिक्षामित्र शीला यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, डाक्टर अशोक सिंह, सतेंदर सिंह, मोहम्मद अली, बर्जेश सिंह, बिनय सिंह, राजेश दुबे, धर्मनाथ सिंह, संजय कुमार वर्मा, सूरज कुमार, सुभावती देवी, पूजा सिंह, पार्वती तिवारी, सहनाज बेगम, सीमा गुप्ता, गीता वर्मा, रिंकू सिंह, उमेश कुमार यादव, अशोक सिंह, आनंद ओझा, अमृत सिंह, संतोष कुशवाहा, शिव कुमार, परवेज अहमद, निर्भय नारायण राय, राकेश पांडेय, संजीव सिंह, मंजूर हुसैन, मनोज शर्मा, भार्गव प्रसाद, पप्पू कुंवर, देवेंद्र प्रसाद, प्रियंका राय, राजेश प्रजापति इत्यादि ने गतात्मा की शांति एवं परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि अभी एक सप्ताह पहले ही जिले के चिलकहर ब्लाक में तैनात शिक्षामित्र मंजीत सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गयी थी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा