इस कार्यशाला में प्रतिभाग कर सकते हैं 18 साल से ऊपर के लड़के-लड़कियां, मिशन 'क्रांति1942@बलिया'

इस कार्यशाला में प्रतिभाग कर सकते हैं 18 साल से ऊपर के लड़के-लड़कियां, मिशन  'क्रांति1942@बलिया'


बलिया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ व संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया के संयुक्त तत्वाधान में 30 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला का आयोजन बलिया में पहली बार किया जा रहा है। कार्यशाला के निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी व रंग निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें 18 साल से ऊपर के लड़के-लड़कियां प्रतिभाग कर सकते हैं।

कार्यशाला प्रतिदिन दिन में 1 बजे से 4 बजे तक टाउन इंटर कॉलेज बलिया के प्रांगण में चलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में अभिनय की बारीकियां सिखाई जाएंगी एवं बलिया के 1942 के क्रांतिकारी इतिहास पर आधारित नाटक "क्रांति1942@बलिया" की तैयारी कराई जाएगी। इसका मंचन 19 अगस्त 2022 को बलिया बलिदान दिवस पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह साल 1942 के आंदोलन का 80 वर्ष है, लिहाजा इस नाटक में भी 80 कलाकार प्रतिभाग करेंगे। यह बलिया के रंगमंच पर एक नया रिकार्ड होगा।

सभी प्रतिभागियों को संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आशीष त्रिवेदी ने इस संदर्भ कहा कि जो भी कार्यशाला में भाग लेना चाहते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तिथि 20 जुलाई है। कार्यशाला नि:शुल्क है। कार्यशाला एवं प्रस्तुति को सफल बनाने हेतु  टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ.अखिलेश सिन्हा, कला प्रशिक्षक डाॅ. इफ्तेखार खान, रंगकर्मी आनन्द कुमार चौहान और ट्विंकल गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश