'झोपड़ी' पर कुछ यूं दी गई युवा तुर्क चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि

'झोपड़ी' पर कुछ यूं दी गई युवा तुर्क चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि


बलिया। युवा तुर्क, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने चन्द्रशेखर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।


नागेन्द्र पांडेय ने कहा कि चन्द्रशेखर जी का मानना था कि राजनीति हाशिए पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का साधन है, न कि सत्ता प्राप्त करने का साधन। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी देशहित के आगे सत्ता को कुछ नहीं समझते थे। अन्य वक्ताओं में मानवेन्द्र विक्रम सिंह जिला पंचायत सदस्य, अश्वनी सिंह लिटिल जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, प्रदीप सिंह महामंत्री मंत्री भाजपा, संजय मिश्रा, धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान ने भी चंद्रशेखर जी से जुड़ी तमाम प्रेरणास्रोत कहानियों को सबसे साझा किया।

श्रद्धांजलि सभा में  ब्लॉक प्रमुख पुना सिंह,  अरुण सिंह बंटू, रणजीत मिश्र, अभिषेक सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा, मिठाई लाल भारती, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता डम्पू, राजेश सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, हंसनाथ राम,राकेश सिंह टिंकू, सुधीर मौर्य, अरविंद सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रंजना राय, भाजपा महिला मोर्चा ‌सोनी तिवारी नगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जयप्रकाश सिंह पूर्व प्रधान, चिंटू सिंह पूर्व प्रधान, दिनेश राय, उपेन्द्र राय, पशुपति नाथ सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, अरुण सिंह, तुषार सिंह, सर्वदमन जायसवाल, अजय मिश्र, अजय सिंह, पीयूष चौबे ‌प्रदेश कार्यसमिति, संतोष वर्मा, प्रवीण सिंह कांकुड़ी पूर्व प्रधान, संतोष सिंह, संजय सिंह, मनोज शर्मा, अजीत सिंह, अजय सिंह, हैप्पी सिंह, बुचन सिंह, राकेश सिंह, हर्ष सिंह, विजय सिंह, भवतोष पांडे, नवीन सिंह, दिलीप सिंह, विचरज सिंह, कमलेश सिंह, अमित सिंह, मिंटू सिंह, सत्येन्द्र सिंह, मनीष सिंह, गोलू सिंह, अनिल वर्मा, अमित सिंह तोमर, अखिलेश सिंह शक्ति, अजीत सिंह, बबलू सिंह, सीताराम सिंह, प्रियब्रत सिंह, भूदेव पांडे, संतोष सिंह, समीम भोला, विक्की गुप्ता आदि ने चन्द्रशेखर जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन चन्द्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह तथा आगंतुकों के प्रति पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव