बलिया : स्कूल प्रांगण में हो रहा सामुदायिक शौचालय निर्माण, BEO मौन

बलिया : स्कूल प्रांगण में हो रहा सामुदायिक शौचालय निर्माण, BEO मौन


बलिया। शासन के आदेश को ताक पर रखकर बैरिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुघरछपरा के प्रांगण में सामुदायिक शौचालय का निर्माण का करवाया जा रहा है। शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंची है।बावजूद इसके विभागीय चुप्पी बरकरार है। 



बताया जा रहा है कि प्रावि सुघरछपरा प्रांगण में पहले से समुदायिक भवन था। उसे ध्वस्त कराकर उसी ईंट से उसी जगह पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम प्रधान करवा रहे हैं, जबकि शासन से मनाही है। इसको देखते हुए प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा को सूचना दे दी है। वही, स्कूल प्रांगण में सामुदायिक शौचालय निर्माण, वह भी पुरानी ईंटों से कराये जाने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इसमें खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। वही, प्रधान विजयकांत पांडेय का कहना है कि स्कूल प्रांगण से बाहर सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा