बलिया में अवैध खनन : पुलिस कब्जे में आधा दर्जन ट्रैक्टर और जेसीबी

बलिया में अवैध खनन : पुलिस कब्जे में आधा दर्जन ट्रैक्टर और जेसीबी

बैरिया, बलिया। दोकटी पुलिस ने मिट्टी खनन करते समय लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर व जेसीबी को कब्जे में ले लिया। इससे संबंधित लोगों में खलबली मची हुई है।

जेसीबी से मिट्टी काटकर ट्रैक्टरों से कहीं जा रहा था। इसी बीच, ग्रामीणों ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी बैरिया राहुल यादव को दी। इसके तत्काल बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर बंधे के उस पार से ट्रैक्टर और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि यह करवाई उप जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है। ट्रैक्टर मालिकों द्वारा कागजात उपलब्ध कराया गया। उन लोगों के रॉयल्टी जमा है। जिस किसान के खेत से मिट्टी कट रही थी, उसका सहमति पत्र भी है। इसमें खनन अधिकारी के निर्देश पर ही कार्यवाही होना है। उप जिलाधिकारी द्वारा खनन अधिकारी को बुलाया गया है। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद