सरकार की मंशानुरूप महिलाओं की समस्या समाधान को बलिया पुलिस तत्पर : एएसपी

सरकार की मंशानुरूप महिलाओं की समस्या समाधान को बलिया पुलिस तत्पर : एएसपी


बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि बलिया पुलिस प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं की समस्या को तत्काल निस्तारण करने के लिए तत्पर है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले से सभी थाना प्रभारियों को इस बावत दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। 

सोमवार को महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर एएसपी काफी सख्त दिखें। सिकंदरपुर थाने में महिला के संबंध में दर्ज मुकदमा पर तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, ताकि समय रहते पीड़िता को न्याय मिल सकें। उन्होंने विवेचना के बारे में भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि किसी को मौका न दिया जाए।

एएसपी ने बताया कि सावन माह में सभी थाना क्षेत्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाई गई है। इसके अलावा एलआईयू की पूरी टीम अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। नगर व जनपद वासियों से अपील किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें, यदि आपके जानकारी में कोई बात आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते ही कार्यवाही किया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्या गंभीरता से लेकर तत्काल निस्तारण किया जाय।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या