Road Accident In Ballia : स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल, DH में कराया गया भर्ती

Road Accident In Ballia : स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल, DH में कराया गया भर्ती


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर-बसंतपुर बलिया मार्ग पर ग्राम पंचायत अपयाल के भाभो के पास स्कुल बस व ई-रिक्सा की टक्कर हो गयी। हादसे में ई रिक्सा चालक समेत चार लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफ़ी तेज गति से थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुआ।


शिवपुर-बसंतपुर बलिया मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब अपायल भाभो के पास सड़क किनारे ई रिक्सा सवारी लेने के लिए खड़ा था, तभी सामने से आ रही बच्चो से भरी स्कुल बस से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। वहीं, तेज आवाज़ सुन आस पास के लोग पहुंचकर सभी घायलों को निकालने के साथ ही एम्बुलेंस बुलाकर घाय नारायनपुर निवासी ई रिक्सा चालक सुनील राजभर (35) के अलावा मिथुन चौहान, संजय और उपेन्द्र को जिला अस्पताल भेजा। टक्कर के बाद बस छोड़कर चालक भाग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार करीब 15 बच्चो को स्कुल भेजा गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार