बलिया : विधाता तूने क्या किया... रो पड़ा परिवार

बलिया : विधाता तूने क्या किया... रो पड़ा परिवार


मझौवां, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के नौकागांव की पासवान बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवार का सभी सामान व नगदी जलकर राख हो गया। घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है।

नवकागांव पासवान टोला निवासी शिवनारायण पासवान उर्फ गीला पासवान की रिहायशी झोपड़ी अचानक धु-धु कर जल उठी। आस-पास के लोग जब तक आग पर काबू पाते, लपटों ने शोभा देवी की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया था। ग्रामीणों ने बहुत ही मुश्किल से आग पर काबू पाकर आसपास के मकानों में फैलने से रोका।ग्रामीणों का कहना है कि अग्निपीड़ित परिवार अत्यंत गरीब है, जिनका घर-गृहस्थी बहुत ही मुश्किल से चलता था। आग लगने से उनका सबकुछ आग में स्वाहा हो गया। वहीं, सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार को प्रधान रवि प्रताप सिंह ने राशन, कपड़ा, त्रिपाल व अन्य सामाग्री दिया।

 

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बांसडीह में संपूर्ण...
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल