बलिया : मां-बाप को दर्शन कराकर लौट रहे युवक की Accident में मौत
On



बलिया। सहतवार थाना के सुरहिया गांव के पास टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसके माता-पिता तथा टेम्पो चालक घायल हो गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मंगलवार की शाम रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी वकील यादव (21) अपने पिता शिवशंकर (62) व माता पार्वती देवी (58) के साथ मनियर के नवका बाबा मंदिर पर पूजा करने गया था। पूजा करने के बाद वह बाइक से माता-पिता के साथ गांव लौट रहा था। सुरहिया के पास सामने से आ रही टैम्पो से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयीं। इसमे वकील की मौत हो गयी। हादसे में उसके पिता शिवशंकर तथा माता पार्वती और गोठवली निवासी टेम्पो चालक गरीबा घायल हो गये।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 22:52:55
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...


Comments