बलिया : जमीनी जंग में महिला समेत सात घायल, तीन रेफर

बलिया : जमीनी जंग में महिला समेत सात घायल, तीन रेफर

बलिया। सिकंदरपुर कस्बा के डोमनपुरा मोहल्ले में शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से एक महिला समेत 7 लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से तीन को जिला अस्पताल भेज दिया गया।  

डोमनपुरा निवासी नागेंद्र पांडे व सुरेश पांडे के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम हल्का लेखपाल मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें एक पक्ष से नागेंद्र पांडे (55), निर्मला पांडे (50) पत्नी नागेंद्र पांडे, धर्मेंद्र पांडे (25) व पुष्पेंद्र पांडे (20) तथा  दूसरे पक्ष से उमेश पांडे (45), सुद्धिस्ट पांडे (60) तथा रजनीश पांडे (24) घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से निर्मला पांडे, नागेंद्र पांडे व उमेश पांडे को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट