MLC चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने किया नामांकन, बोले-सपा उम्मीदवार भूल जायेंगे घर का रास्ता

MLC चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने किया नामांकन, बोले-सपा उम्मीदवार भूल जायेंगे घर का रास्ता


बलिया। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। लगातार चौथी बार एमएलसी पद के लिए नामांकन करने के बाद रविशंकर सिंह ने कहा कि 2022 में नामांकन किया है। कोई सुबहा (संदेह) नहीं है, हम लोग विजयश्री हासिल कर चुके हैं। बस घोषणा बाकी है। एम मुस्लिम वाई फैक्टर के सवाल पर रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि एमएलसी चुनाव में एमवाई फैक्टर चलता नहीं है। हमारे नामांकन में लगभग 50 मुसलमान आए है और यादव लोगों की संख्या तो पूछिए ही मत कि कितनी थी। जगह-जगह मेरी स्वागत किया।


विशेषता के सवाल पर कहा कि कोई विशेषता नहीं रहा है। भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया है। मैं विजयी हो रहा हूं। कहा कि जनबल नहीं रहता तो मैं तीन बार से विजयी कैसे होता ? क्या चंद्रशेखर जी के पास जनबल नहीं था? क्या नीरज शेखर (पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के छोटे पुत्र व बीजेपी राज्य सभा सांसद) के पास जनबल नहीं है ?, दयाशंकर सिंह (नव निर्वाचित भाजपा विधायक सदर) के पास जनबल नहीं है ? क्या भारतीय जनता पार्टी के पास जनबल नही है? 

बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी हवा हवाई आ गए तो जनबल हो गया है। उन्होंने कहा कि अरविन्द गिरी से पूछिएं कि क्या उन्हें बलिया की भोगौलिक स्थिति पता है ? अगर उनको छोड़ दिया जाय तो हमको लगता है कि वो भूल जायेंगे। अपने घर नहीं जा पाएंगे। बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी रविशंकर ने कहा कि मैं 1977 से चंद्रशेखर जी के चुनाव में वोट मांगने का काम करता था। तब से मैं बलिया जनपद घूमने का काम करता हूं। मैं एक एक गांव, एक-एक प्रधान और बीडीसी को जनता हूं। हर गांव में बुजुर्गो को जनता हूं। हर गांव में लगभग-लगभग 50 लोगों को व्यक्तिगत रूप से जनता हूं। मैं नहीं जनता चुनाव लड़ रही है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या