बलिया में तीन चुनावी जनसभा करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

बलिया में तीन चुनावी जनसभा करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव


बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार (01 मार्च) को जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर सपा गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। किसानों एवं युवाओं की उम्मीद अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपा गठबंधन कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश का वातावरण है।

सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी दोपहर बारह बजे कटरिया में फेफना और बलिया नगर की संयुक्त चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वे दोपहर एक बजे पिण्डहरा में बांसडीह से प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर दो बजे सिकंदरपुर, रसड़ा और बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनता इंटर कालेज नगरा के मैदान में सभा करेंगे। कान्हजी ने कहा कि अखिलेश यादव जी की बलिया में चुनावी जनसभाओं के बाद भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

जिले की सभी सातों सीटों पर सपा गठबंधन का परचम लहराएगा। जनता 2012 से 2017 के दौरान प्रदेश के हुए विकास को याद कर रही है। विकास के उस दौर को आगे बढ़ाने के लिए लोग सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट करने जा रहे हैं। प्रदेश को सांप्रदायिक जहर से मुक्ति मिलने जा रही है। कान्हजी ने सपा और गठबंधन के अन्य दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अखिलेश यादव की सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे